फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : तलाला उपचुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, चुनाव आयोग को नोटिस जारी

Mon, 01 Apr 2019 02:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक भगवान बराड़ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग के 10 मार्च के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें उसने गुजरात की तलाला विधानसभा सीट को रिक्त बताते हुए वहां उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग को नोटिस भी जारी किया है। 

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कांग्रेस विधायक भगवान बराड़ की याचिका पर आयोग को नोटिस जारी किया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवान बराड़ ने उन्हें विधायक के तौर पर अयोग्य घोषित करने और तलाला में उपचुनाव कराने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
 

बता दें कि गुजरात की तलाला विधानसभा सीट से कांग्रेस के भगवान बराड़ विधायक हैं। एक अवैध खनन मामले में अदालत ने बराड़ को दो साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद गुजरात विधानसभा अध्यक्ष ने सीट खाली होने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सीट खाली होने की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने तलाला सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें