फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया वारियर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर लगाई रोक

Wed, 21 Feb 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
priya prakash varrier
विज्ञापन

मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ FIR पर रोक लगा दी है। और कहा कि अगली सुनवाई तक कोई आपराधिक प्रक्रिया न चलाई जाए। बता दें कि प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट से अपने खिलाफ हैदराबाद में दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की गुहार लगाई थी।  

विज्ञापन

 


मालूम हो कि एक धर्म विशेष के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि फिल्म ‘ओरू अदार लव’ के एक गाने ‘मणिका मालाराया पूवी’ से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार की गई। पीठ ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए बुधवार को सुनवाई करने का फैसला लिया था। 

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में 18 वर्षीय अभिनेत्री प्रिया ने कहा कि उन पर किसी तरह की आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया जाए। याचिका में कहा गया कि हैदराबाद के फलकनामा थाने में गत 14 फरवरी को उसके खिलाफ शिकायत की गई थी। 
विज्ञापन


शिकायत में उस गाने के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई थी। प्रिया का कहना है कि गाने को तोड़मरोड़ कर उनके खिलाफ कई समूहों ने आपराधिक शिकायत की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें