फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल शिव मंदिर नहीं बल्कि मकबरा ही है: ASI

Wed, 21 Feb 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : SELF
विज्ञापन

आगरा की लोकल कोर्ट में चल रहे तेजोमहालय बनाम ताजमहल मामले में भारत सरकार और केंद्रीय पुरातत्व विभाग की ओर से जवाब दाखिल कराया गया है। जवाब में कहा गया है कि ताजमहल शिव मंदिर नहीं है बल्कि शाहजहां द्वारा मुमताज महल की याद में बनवाया गया मकबरा ही है। 

विज्ञापन


जवाब में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया गया।  कहा गया कि ताजमहल के संबंध में कोई सुनवाई स्थानीय कोर्ट में नहीं की जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ निवासी हरिशंकर जैन ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें दावा किया गया था कि ताजमहल एक शिव मंदिर है, जिसका नाम तेजोमहालय है। इस याचिका में केंद्र सरकार और केंद्रीय पुरातत्व विभाग को पक्षकार बनाया गया है। 

मामले में हरिशंकर जैन के वकील राजेश कुलश्रेष्ठ ने दाखिल जवाब पर आपत्ति जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार और पुरातत्व विभाग द्वारा जारी जवाब को अपूर्ण बताया है। पीठासीन न्यायधीश अभिषेक सिन्हा ने अगली सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तारीख तय की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें