फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल चर्च के दो पादरियों की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने 19 जुलाई तक लगाई रोक

Wed, 18 Jul 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल चर्च बलात्कार मामले में देश की सर्वोच्च अदालत ने दो पादरियों को बड़ी राहत देते हुए 19 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। 19 जुलाई को ही कोर्ट दोनों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। जस्टिस एके सिकरी और अशोक भूषण की पीठ के सामने केरल सरकार ने कहा कि दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है जबकि दो अन्य पादरी कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


केरल सरकार ने कैवियट दाखिल करते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिकाओं का विरोध किया। वहीं फादर सोनी वर्गीज के वकील ने कहा कि उनके मामले को बाकी आरोपियों से अलग किया जाना चाहिए। 

इसके बाद अदालत ने मामले पर विचार करने की बात कहते हुए सुनवाई 19 जुलाई तक के लिए टाल दी। इस दौरान उन्होंने केरल पुलिस से कहा कि वे आरोपियों को 19 जुलाई तक गिरफ्तार न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें