फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल पर जल्द सुनवाई के संकेत दिए

Fri, 22 Feb 2019 05:59 AM IST
Avdhesh Kumar ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने राफेल पर अपने फैसले के खिलाफ पुनर्विचार व अन्य याचिकाओं पर जल्द सुनवाई के संकेत दिए। हालांकि उसने इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की है। राफेल के फैसले को लेकर दो पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गई हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने आवेदन देकर फैसले में व्याकरण की अशुद्धियों को सही करने का आग्रह किया है। वहीं वकील प्रशांत भूषण ने केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गलत साक्ष्य पेश करने (परजरी) की कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। भूषण ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष याचिका पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई। 

चीफ जस्टिस ने कहा, ‘हम इस पर कुछ करेंगे।’ इससे पहले 14 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे की जांच की मांग वाली यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी व प्रशांत भूषण की याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें