फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप को भेजा नोटिस

Thu, 13 Apr 2017 06:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर यौन अपराध से जुड़े वीडियो को ब्लॉक करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका स्थित मेसेजिंग सेवा कंपनी व्हाट्सएप इंक से जवाब मांगा है। इस मामले में कोर्ट व्हाट्सएप इंक को प्रतिवादी बनाना चाहती है।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से एक प्रजेंटेशन पेश करने के लिए उन्हें विस्तृत मेल भेज सकते हैं। इसका उद्देश्य कोर्ट द्वारा बनाई गई समिति को ऐसे वीडियोज ब्लॉक करने के लिए तकनीकी समाधान सुझाना है।

याचिकाकर्ता की वकील अपर्णा भट्ट द्वारा इस मामले में व्हाट्सएप को एक पार्टी बनाने की मांग पर कोर्ट ने यह आदेश दिया। जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता की वकील ने मौखिक रूप से 1601, विल्लो रोड, मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया 94025, अमेरिका में स्थित व्हाट्सएप इंक कार्यालय को प्रतिवादी बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें