फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और सभी हाई कोर्ट से दुष्कर्म मामलों में तलब की रिपोर्ट

Wed, 18 Dec 2019 10:08 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराधों के संबंध में आपराधिक न्याय व्यवस्था के आकलन पर सख्ती दिखाते हुए स्वत: संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच, सबूत इकट्ठा करने और मुकदमे सहित अन्य पहलुओं पर सभी राज्यों और उच्च न्यायालयों से सात फरवरी तक जवाब और स्थिति रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले में सहयोग के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा को न्याय मित्र नियुक्त किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म कानून के प्रावधानों को समग्रता से लागू करने के लिए उसे सूचना और स्थिति का मिलान करने की जरूरत है।

अदालत ने कहा कि निर्भया मामले ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया, ऐसे मामलों में देरी के कारण प्रदर्शन और अशांति होती है, लोगों के मन में बेचैनी होती है और असहज भी महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें