फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरप्पन चला गया, फिर भी मर रहे हैं हाथी : सुप्रीम कोर्ट

Sat, 07 Apr 2018 02:35 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
म्योरपुर बाजार में घूमता जंगली हाथी।
विज्ञापन

सड़क हादसों और अन्य कारणों से हाथियों की मृत्यु के चलते देश भर में हाथी गलियारे की जरुरत पर जोर देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कहा कि वे इस समस्या का कोई हल लेकर आएं। 

विज्ञापन


अदालत ने गौर किया कि कुख्यात जंगल तस्कर वीरप्पन के समय में दक्षिणी राज्यों में हाथियों की संख्या तेजी से कम हो रही थी क्योंकि वह हाथियों का शिकार करता था। उसकी मृत्यु के बाद हाथियों की संख्या बढ़ने लगी। पर अब फिर हाथी दूसरे कारणों से मारे जा रहे हैं। 

जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एएनएस नादकर्णी से कहा, आपको हाथियों के गलियारे के विषय में कुछ करना ही होगा। कुल हल निकालें। पीठ ने कहा, हम हाथियों से यह नहीं का सकते हैं कि उन्हें कहां जाना चाहिए। उनके पास एक गलियारा जरूर होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें