फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश, जस्टिस कुरैशी बनेंगे त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Sat, 21 Sep 2019 02:11 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात उच्च न्यायालय के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति अकील कुरैशी को अब मध्य प्रदेश की बजाय त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। इससे पहले कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति कुरैशी को पदोन्नति देकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ ने कहा था कि कॉलेजियम का फैसला जल्द ही सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। मगर कानून मंत्रालय ने कानूनी और तकनीकी आपत्तियों के साथ उनकी फाइल को पुनर्विचार के लिए वापस कॉलेजियम के पास भेज दी थी।

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने 28 अगस्त को कहा था कि उसे कानून एवं न्याय मंत्रालय से जस्टिस कुरैशी की पदोन्नति के लिए कॉलेजियम की सिफारिश को लेकर एक पत्र मिला है। पदोन्नति में हो रही देरी को लेकर गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन


याचिका में दावा किया गया है कि कॉलेजियम की 10 मई की सिफारिश के बावजूद केंद्र सरकार ने अभी तक जस्टिस कुरैशी के नाम की अधिसूचना जारी नहीं की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष यतिन ओझा ने कथित रूप से कहा था कि जस्टिस कुरैशी को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने 2010 में मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह को पुलिस हिरासत में देने का आदेश पारित किया था। केंद्र सरकार ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वह कॉलेजियम की सिफारिश पर एक सप्ताह के भीतर विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें