फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ब्लू व्हेल गेम एक नेशनल प्रॉब्लम, हल बेहद जरूरी

Fri, 27 Oct 2017 01:34 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित ब्लू व्हेल गेम पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने पाया है कि यह गेम एक राष्ट्रीय समस्या है, जिसके खिलाफ कारगर कदम उठाए जाने बेहद जरूरी है। कोर्ट ने ब्लू व्हेल पर डाली गई याचिका पर सुनवाई के दौरान ये बाते कहीं। 
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि दूरदर्शन और प्राइवेट चैनल इसके खिलाफ मुहिम चलाएं और अपने प्राइम टाइम प्रोग्राम में जागरुकता के लिए कार्यक्रम भी प्रसारित करें।
  Blue whale game ban plea: The Supreme Court observed that Blue Whale game is a national problem — ANI (@ANI) October 27, 2017
पढ़ें: जानिए क्या है ब्लू व्हेल गेम, कैसे बच्चों को ढूंढते हैं, गेम के रूल्स क्या हैं?


बता दें कि देश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें जिन बच्चों ने भी इस गेम को खेला उसने खुद को खत्म कर लिया या गंभीर रूप से घायल कर लिया। दरअसल, द ब्लू व्हेल किलर चैलेंज को रूस के सायकॉलजी के स्टूडेंट फिलिप बुदेकिन ने ईजाद किया था। उसे उसकी यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था। वह कहता था कि वह इस गेम के जरिए सोसायटी को साफ करना चाहता है और ऐसे लोगों को मिटा देना चाहता है जो समाज के किसी काम नहीं आने वाले।

बाद में एक और 17 साल की रूसी लड़की को पकड़ा गया है जिसे इस गेम का मास्टरमाइंड बताया गया था। पहले यह लड़की इस खेल में भागीदारी करती थी। उस पर आरोप है कि उसने उन 50 चैलेंजों को बढ़ावा दिया है जिसमें इस गेम को खेलने वाले लोग खुद को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें