फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की याचिका पर विचार से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Sat, 09 Mar 2019 04:11 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को विचार करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय को चुनाव आयोग के पास जाने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया लेकिन याचिकाकर्ता से कहा कि वह इसके लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा सकते हैं। 

अगर याचिकाकर्ता को आयोग से जवाब से संतुष्ट न हो तो वह फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए स्वतंत्र हैं। याचिका में कहा गया कि  मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने की दरकार है। इससे बोगस मतदान पर लगाम लगाई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें