फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत की सीबीआई जांच की मांग ठुकराई

Sat, 09 Jun 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद पुरुलिया जिले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। याचिका एक मृतक कार्यकर्ता के पिता ने दायर की थी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता को कलकत्ता हाईकोर्ट के पास जाने के लिए कहा है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील गौरव भाटिया ने पीठ से कहा कि यह बहुत गंभीर मसला है, क्योंकि राज्य में पंचायत चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। 

गौरतलब है कि 30 मई को 18 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया था। वहीं 2 जून को एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता दुलाल कुमार भी फंदे से लटका पाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें