सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में मथुरा और झांसी के बीच नए रेलवे ट्रैक के निर्माण के लिए ताज ट्रेपेजियम जोन में 4100 से अधिक पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी। बता दें कि रेल विकास निगम ने मथुरा से झांसी तक तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण करने के लिए दोनों स्टेशनों के बीच पेड़ काटने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद भी रेलवे विकास प्राधिकरण को तय शर्तों का पालन करना होगा। इसके अलावा ताज महल का रंग न बदले इसके लिए अदालत ने वायु प्रदूषण को भी नियंत्रित रखने का निर्देश दिया है।