फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार-अक्षमता पर ओडिशा सरकार सख्त, नौ अधिकारियों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Fri, 29 Jan 2021 09:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

ओडिशा सरकार ने  शुक्रवार को नौ और अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने यह फैसला इन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और अक्षमता के आरोपों को लेकर लिया है। सूत्रों ने बताया कि इन नौ अधिकारियों को मिलाकर पिछले एक साल में कुल 113 अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा चुकी है। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे। इन नौ में से सात अधिकारियों पर भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई की गई है, वहीं, दो लोगों को ड्यूटी में अक्षम पाए जाने पर सेवानिवृत्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें