फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के एम्स में शिफ्ट करने का आदेश दिया

Mon, 05 Aug 2019 12:58 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है। फिलहाल वह लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में दाखिल है।

विज्ञापन

 

उन्नाव पीड़िता और उनके वकील का मेडिकल बुलेटिन भी जारी हो गया है। इसमें कहा गया है कि दोनों की हालत गंभीर है लेकिन स्थिर है। पीड़िता की हालत में सुधार आया है। वकील बिना वेंटिलेटर सपोर्ट के सांस ले रहे हैं लेकिन कोमा में हैं।

वहीं उन्नाव दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी और भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई ने पीड़िता से रायबरेली में हुए हादसे मामले में रविवार को विधायक सेंगर और अन्य आरोपियों के लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर व बांदा में 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। जांच एजेंसी ने सेंगर के कुछ रिश्तेदारों के यहां भी तलाशी ली।
विज्ञापन


टीम ने सेंगर के लखनऊ में बहुखंडी स्थित सरकारी आवास के अलावा इंदिरानगर स्थित निजी आवास और गोमतीनगर में रहने वाले सेंगर के एक रिश्तेदार के यहां छापा मारकर तलाशी ली। कुछ अहम दस्तावेज सीबीआई के हाथ लगे हैं, जिन्हें वह अपने साथ ले गई।

उन्नाव में सेंगर के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरों का रुख शनिवार को पीड़िता के घर की ओर था। सीबीआई जांच करने पहुंची तो उसने विधायक के घर से सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ली।

सीबीआई की दो टीमों ने फतेहपुर में ट्रक के मालिक प्रसपा नेता नंदकिशोर पाल व ट्रक चालक आशीष कुमार पाल के घर पर छानबीन व पूछताछ की। जांच एजेंसी ने यहां से कई लोगों के पहचान पत्र की फोटो कॉपी कब्जे में ली। बांदा में ट्रक हेल्पर मोहन श्रीवास के पैतृक गांव की भी तलाशी ली।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें