फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: बुजुर्ग ससुर की गुहार पर बहू को घर खाली करने का आदेश, परेशान नहीं करने का निर्देश

Mon, 07 Feb 2022 12:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया फैसला हर उस बहु के लिए सबक है जो कि अपने बुजुर्ग सास-ससुर को तंग करती है। 
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसा फैसला सुनाया जिसके तहत एक बहु को उसके बुजुर्ग ससुर का घर खाली करने का आदेश दिया गया। यह मामला है उत्तराखंड के हरिद्वार का जहां एक बुजुर्ग ससुर ने अपनी बहू की प्रतारणा से तंग आकर घर एसडीएम के समक्ष अर्जी लगाई थी जिसमें उन्होंने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने घर से बाहर निकालने की मांग की थी।

विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम ने अर्जी पर संज्ञान लेते हुए बहू को घर खाली करने का आदेश दिया लेकिन बहू इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गई जब यहां बात नहीं बनी तो वह फिर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई। लेकिन दोनों ही अदालतों ने माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण और कल्याण कानून के तहत बहू को घर खाली करने का दिया गया और आदेश को रद्द नहीं किया।

दूसरे फ्लैट में रहने का विकल्प
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ससुर की ओर से बहू को अलग दूसरे फ्लैट में रहने का विकल्प दिया था। कोर्ट जिससे सहमत हो गया और बहू को आदेश दिया कि वह अपनी बेटी के साथ दूसरे फ्लैट में शिफ्ट हो जाए। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह अब से सासुर की जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं करेगी। हालांकि अदालत ने बहू को यह भरोसा दिलाया कि उसके फ्लैट में फिलहाल कोई तीसरा पक्ष अधिकार नहीं जताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें