फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी, SC ने 6.2 करोड़ वापस लौटाने के दिए आदेश

Tue, 20 Feb 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : PTI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत को दो सप्ताह के भीतर एडी ब्यूरो कंपनी को 6.2 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश दिया है। एडी ब्यूरो कंपनी की एक याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। याचिका में कहा गया था कि लता ने कोचादइयां फिल्म के टेलीकास्ट राइट के मामले में फर्जी सर्टिफिकेट लगाया था। 

विज्ञापन


कंपनी ने याचिका में यह भी कहा था कि लता ने दस करोड़ रुपए ले लिए और फिल्म का राइट किसी दूसरी कंपनी को बेच दिया। लता को चार हफ्ते में जवाब देना होगा। बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद एडी ब्यूरो कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें