फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मामले में अहम आदेश- अब परीक्षा नहीं, सरकार पांच साल का कार्यकाल पक्का करे

Thu, 22 May 2025 02:09 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

सुप्रीम कोर्ट ने उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष के मामले में अहम आदेश पारित किया है। कोर्ट ने कहा है कि अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को 5 साल का कार्यकाल सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य आयोग के अध्यक्ष, राज्य आयोग के न्यायिक सदस्यों और जिला आयोग के अध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और उसके बाद मौखिक परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्र को उपभोक्ता मंचों में न्यायिक और गैर-न्यायिक सदस्यों के चयन और नियुक्ति को नियंत्रित करने वाले नए नियमों को चार महीने के भीतर अधिसूचित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर आदेश
शीर्ष अदालत का यह निर्देश महाराष्ट्र राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में नियुक्तियों और सेवा मामलों के संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर आया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि नए नियमों में ऐसी नियुक्तियों के लिए पांच साल का कार्यकाल निर्दिष्ट करने का प्रावधान शामिल होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Supreme Court: उच्च न्यायिक सेवाओं में LDCE आरक्षण 25% होगा; 2007 बैच की नौसेना अधिकारी को स्थायी कमीशन मिलेगा
विज्ञापन


चयन समिति में न्यायपालिका से दो सदस्य होंगे
जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस एम एम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि चयन समिति की संरचना ऐसी होनी चाहिए कि न्यायपालिका के सदस्य बहुमत में हों। इसके लिए चयन समिति में न्यायपालिका से दो सदस्य होंगे, जिनमें से एक अध्यक्ष होगा और तीसरा कार्यपालिका से होगा। इनमें से सभी को मतदान का अधिकार होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CJI Maharashtra State Guest: महाराष्ट्र में सीजेआई गवई स्थायी राजकीय अतिथि नामित; सरकार ने प्रोटोकॉल जारी किया

राज्य और जिला आयोगों में नियुक्तियों के लिए लिखित परीक्षा परामर्श के बाद ही
पीठ ने कहा, हालांकि, इससे संबंधित सचिव को मतदान के अधिकार के बिना चयन समिति का पदेन सदस्य बनने से नहीं रोका जा सकेगा। पीठ ने कहा, राज्य और जिला आयोगों में नियुक्तियों के लिए लिखित परीक्षा संबंधित राज्य सेवा आयोगों के परामर्श से आयोजित की जाएगी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने केंद्र के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया कि जिला आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए योग्यता, सेवारत या सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश तक ही सीमित होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें