फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: सफाईकर्मी दंपती की बहाली करने का निर्देश, बच्चों की तस्करी के खिलाफ याचिका दायर करने पर गई थी नौकरी

Tue, 02 Dec 2025 12:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह मामला एक बड़े अंतर-राज्यीय बाल तस्करी रैकेट के बारे में है, जिसमें कई आरोपियों ने कथित तौर पर बच्चों का अपहरण किया और उन्हें राजस्थान, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में निःसंतान दंपतियों को बेच दिया। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी में सफाईकर्मी पिंकी और उसके पति को तुरंत वापस काम पर रखने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में बच्चों की तस्करी का आरोप लगाने वाली उनकी अर्जी पर संज्ञान लिया था। जिसके बाद नगर निगम के ठेकेदार ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया था। जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ ने सफाईकर्मी दंपती को आज दोपहर 12 बजे तक फिर से नौकरी पर बहाल करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


पीठ ने की सख्त टिप्पणी
पीठ ने कहा, 'जो हमारे संज्ञान में लाया गया, वह बेहद ही दुखी और हैरान करने वाला है। हमें बताया गया कि पिंकी और उसका पति दोनों नगर निगम में एक ठेकेदार के तहत बतौर सफाईकर्मी काम करते थे। अदालत ने जब उनकी याचिका पर संज्ञान लिया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। हमने साफ कहा है कि दंपती को तुरंत बहाल किया जाए और अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो संबंधित प्राधिकरण को बर्खास्त किया जाएगा।'

बाल तस्करी का मामला
दरअसल यह मामला एक बड़े अंतर-राज्यीय बाल तस्करी रैकेट के बारे में है, जिसमें कई आरोपियों ने कथित तौर पर बच्चों का अपहरण किया और उन्हें राजस्थान, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में निःसंतान दंपतियों को बेच दिया। इस मामले में गरीब बच्चों का अपहरण किया गया और उन्हें विभिन्न राज्यों में बेच दिया गया। जांच में पता चला कि यह पूरा रैकेट व्यवस्थागत तरीके से चल रहा था। मामले में याचिकाकर्ता पिंकी के बच्चे का भी इसी तरह अपहरण कर उसे बेच दिया गया था, जिसके बाद पिंकी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अदालत का रुख किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Congress v BJP: खरगे हेराल्ड मामले में नई FIR पर भड़के, कहा- अदालत प्राथमिकी के पीछे छिपी राजनीति जरूर समझेगी

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें