फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: पत्रकार राणा अय्यूब की याचिका की सुनवाई टली, हिजाब मामले में जल्द मिलेगी नई तारीख

Mon, 23 Jan 2023 11:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पत्रकार राणा अय्यूब की याचिका पर आज बेंच उपलब्ध ना होने की वजह से सुनवाई टाल दी गई है। शीर्ष अदालत ने सुनवाई के लिए अब नई तारीख दे दी है।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्रकार राणा अय्यूब की याचिका पर आज बेंच उपलब्ध ना होने की वजह से सुनवाई टाल दी गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी। राणा अय्यूब ने याचिका में गाजियाबाद कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन पर रोक की मांग की थी। पत्रकार राणा अय्यूब ने गाजियाबाद कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया  था। गाजियाबाद कोर्ट ने ईडी द्वारा दायर चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद राणा अयूब  के खिलाफ समन जारी किया है।

विज्ञापन


क्या है राणा अय्यूब पर आरोप
राणा अय्यूब ने एक ऑनलाइन क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म, 'केटो' के जरिए  अभियान चलाकर चैरिटी के नाम पर आम जनता से अवैध रूप से धन इकट्ठा किया। ईडी के मुताबिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुटाई गई धनराशि राणा अय्यूब के पिता और बहन के खाते में ट्रांसफर की गई थी। अय्यूब ने अपने लिए 50 लाख रुपये की एफडी भी बनवाई थी। जबकि चैरिटी के लिए लगभग 29 लाख रुपये का इस्तेमाल किया था।

हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट देगा नई तारीख
सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों से हिजाब से जुड़ा मामला रजिस्ट्रार के सामने रखने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही एक तारीख देगा, मामले की सुनवाई तीन जजों की बेंच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें