फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: एएआई के प्रस्ताव के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को वापस भेजा

Fri, 28 Feb 2020 12:53 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, तिरुअनंतपुरम
विज्ञापन
Thiruvananthapuram International Airport - फोटो : Twitter
विज्ञापन

तिरुअनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन और प्रबंधन अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को सौंपने के प्रस्ताव के खिलाफ दायर राज्य सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने वापस हाईकोर्ट को भेज दिया है। दरअसल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने केरल के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन और प्रबंधन अडाणी समूह को सौंपने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव के खिलाफ राज्य सरकार ने पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कुछ समय के लिए केरल सरकार की तरफ से और अन्य पक्षों की दलीलें सुनीं और फिर इस विवाद के समाधान के लिए इसे हाईकोर्ट को भेजने का निर्णय लिया। पीठ ने कहा कि अनुच्छेद 131 (केंद्र एवं राज्य के बीच विवाद से संबंधित) लागू करने संबंधी तर्क पर जरूरत पड़ने पर आगे सुनवाई की जा सकती है।

केरल सरकार ने हवाई अड्डे के परिचालन एवं प्रबंधन अधिकारों को अगले 50 वर्षों के लिए अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को दिए जाने के एएआई के प्रस्ताव के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें