सुप्रीम कोर्ट के छिड़ा जज विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नाराजगी जताने वाले चार जजों में से एक जज चेलमेश्वर छुट्टियों पर चले गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के रूम नंबर 2 पर उनके छुट्टी पर जाने का नोटिस लगा हुआ है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के चेयरमेन मनन मिश्रा ने मीडिया से कहा था कि ये घरेलू मामला था और जजों ने मिलकर इसे सुलझा लिया है।
माना जा रहा था कि चीफ जस्टिस
दीपक मिश्रा और बाकी के चार जजों के बीच गतिरोध थमने की संभावना है। मंगलवार को चीफ जस्टिस ने बाकी के चार जजों के साथ अपने मतभेद सुलझाने के संकेत दिए थे और उनके साथ मुलाकात की थी। चीफ जस्टिस ने उनसे वादा किया था कि इस मामले पर विचार करेंगे।
सोमवार सुबह चारों जजों ने जस्टिस ए के सिकरी और दो भविष्य के चीफ जस्टिस के साथ मिलकर
सीजेआई से चाय पर मुलाकात की थी। यह मीटिंग करीब 15 मिनट तक चली थी। जिसमें CJI ने कहा कि वह सीनियर चारों जजों की बात पर विचार करने के लिए तैयार थे। बाद में चारों जजों ने शाम को जस्टिस चेलमेंश्वर के घर पर मुलाकात की थी।
आपको बता दें कि CJI और बाकी के चार जज बुधवार को दोबारा मुलाकात के लिए तैयार हुए हैं। वह एक साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे। इस मुलाकात के शांतिपूर्वक होने की संभावना भी जताई जा रही है क्योंकि इस मुलाकात के लिए कई जजों ने प्रयास किये हैं। इन जजों में भविष्य के CJI जस्टिस एस ए बोबडे, एन वी रमाना, यू यू ललित और डी वाई चंद्रचूड़ शामिल हैं।