फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग पर केंद्र व राज्यों को नोटिस

Wed, 13 Jan 2021 04:05 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र व राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। यह याचिका सिख संगठन अखिल भारतीय शिरोमणि सिंह सभा ने दायर की है।

विज्ञापन


याचिका में सार्वजनिक छुट्टियां घोषित करने की नीति का एकसमान कार्यान्वयन की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि राजनीतिक दलों द्वारा अपने हितों और फायदे के लिए इस नीति का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की पीठ ने केंद्र व राज्यों से जवाब दाखिल करने को कहा है।

याचिकाकर्ता संगठन की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने पीठ से सुनवाई की अगली तारीख अगले हफ्ते लगाने कि मांग की ताकि इस वर्ष भी गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित की जा सके। 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाती है। चीफ जस्टिस ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें