फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ममता सरकार से मांगा जवाब

Fri, 24 Aug 2018 01:22 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने आज राज्य सरकार से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति ए. के. सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने भाजपा नेता एवं वकील गौरव भाटिया की ओर से दायर याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी कर दोनों से जवाब मांगा।

 

विज्ञापन

भाटिया ने कहा कि शक्तिपद सरकार, त्रिलोचन महतो और दुलाल कुमार की राज्य में हत्या कर दी गई है और राज्य पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की। परिवार के सदस्यों को भी कथित रूप से धमकाया गया है। उन्होंने कहा कि मामलों की सीबीआई जांच होनी चाहिए और परिजन को 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों की सुरक्षा की भी मांग की। 

इससे पहले न्यायालय ने पंचायत चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अधिवक्ता ने कहा था कि यह गंभीर मामला है क्योंकि पुरूलिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पंचायत चुनाव के बाद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें