सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मानसिक बीमारी के रोगियों के इलाज के लिए बीमा को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने भारत सरकार और बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण को नोटिस जारी किया है।
इस याचिका को वकील गौरव कुमार बंसल ने दायर किया है। याचिका में मांग की गई है कि बीमा कंपनियों को मानसिक बीमारी के रोगियों के इलाज को भी चिकित्सा बीमा के अंतर्गत लाने के लिए उचित निर्देश दिए जाएं।