फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस, भाजपा ने दायर की है याचिका 

Tue, 08 Jan 2019 09:18 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में रथयात्रा की इजाजत न देने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली राज्य भाजपा इकाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।  सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई अगले मंगलवार तक के लिए टाल दी। 

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से संपर्क करने को लेकर पार्टी राज्य में रथयात्रा करना चाहती है लेकिन उसकी इजाजत नहीं दी गई। उसे संवैधानिक अधिकारों से महरूम किया जा रहा है।  

अपनी याचिका में भाजपा ने गुहार की है कि गत 21 दिसंबर को शुक्रवार के कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को दरकनिर कर दिया जाए और साथ ही उसे राज्य में रथयात्रा की इजाजत दी जाए। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने रथयात्रा की इजाजत दे दी थी लेकिन खंडपीठ ने एकलपीठ के फैसले को दरकिनार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें