फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की याचिका पर दो हफ्ते में जवाब देने को कहा 

Fri, 19 Jul 2019 12:11 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सईद वसीम रिजवी की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया है। इस याचिका में देशभर की इमारतों पर इस्लाम के नाम लहराए जा रहे चांद-सितारे वाले हरे रंग के झंडे फहराने पर प्रतिबंध की मांग की गई है। 

विज्ञापन

 

बता दें रिजवी हमेशा ही अपने बयानों के चलते विवादों में रहते हैं। उन्होंने हरे झंडे को लेकर कहा था कि "इस्लाम के नाम पर देश में जिस हरे रंग के झंडे का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह असंवैधानिक है।" उन्होंने कहा था कि चांद-सितारे वाला हरा झंडा पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी मुस्लिम लीग का झंडा है। भारत में इस तरह के झंडे लहराना संविधान के खिलाफ है। उनका दावा है कि इस्लाम में इस तरह के झंडे का कहीं भी जिक्र नहीं है। बताया जाता है कि इसी तरह के झंडे में थोड़ा हेरफेर करके पाकिस्तान का झंडा बनाया गया था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें