फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: दुष्कर्म मामले में मलयालम अभिनेता सिद्दीकी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Tue, 19 Nov 2024 11:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ससे पहले 30 सितंबर को कोर्ट ने मामले में गिरफ्तारी से सिद्दीकी को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। वहीं, केरल पुलिस ने जांच में सिद्दीकी की ओर से सहयोग की कमी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट से मलयालम अभिनेता सिद्दीकी को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने सोमवार को दुष्कर्म के एक मामले में उन्हें अग्रिम जमानत दे दी। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि दिग्गज अभिनेता को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और जांच अधिकारी के साथ जांच में सहयोग करना होगा। शीर्ष अदालत ने इस बात गौर किया कि मामले में शिकायत अगस्त में दर्ज की गई थी, कथित घटना के आठ साल बाद।

विज्ञापन


इससे पहले 30 सितंबर को कोर्ट ने मामले में गिरफ्तारी से सिद्दीकी को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। वहीं, केरल पुलिस ने जांच में सिद्दीकी की ओर से सहयोग की कमी का आरोप लगाया है। अपनी स्थिति रिपोर्ट में केरल पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आरोप लगाया कि दिग्गज अभिनेता जांच में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने के अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी नष्ट कर दिया है।

बता दें कि 24 सितंबर को केरल हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अपराध की उचित जांच के लिए उनसे हिरासत में पूछताछ जरूरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें