फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय खनन हादसा: सरकार ने दिया सुप्रीम कोर्ट में सर्च ऑपरेशन बंद करने को हलफनामा

Fri, 03 May 2019 04:08 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, शिलांग
विज्ञापन
खनन
विज्ञापन
मेघालय सरकार ने दिसंबर से अवैध कोयले की खान में लापता श्रमिकों की खोज के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन को बंद करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तायेंसोंग ने बृहस्पतिवार को बताया कि हलफनामे में लापता लोगों के परिजनों ने भी ऑपरेशन को बंद करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि हम इस विषय पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्य में पूर्वी जयंतिया पहाड़ी जिला के लुमथारी गांव में पिछले साल 13 दिसंबर को एक अवैध एवं संकरी कोयला खदान में लाइटिन नदी का पानी भर जाने के बाद 16 खनन श्रमिक लापता हो गए थे। एनडीआरएफ, नौसेना और थलसेना सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमों द्वारा पांच महीने तक चलाए गए तलाश अभियान में अब तक सिर्फ दो शव ही बरामद हो पाए हैं। शीर्ष न्यायालय ने 28 जनवरी को केंद्र और मेघालय सरकार को श्रमिकों का पता लगाने के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जारी रखने को कहा था। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें