फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से एक हफ्ते में मांगा जवाब, कहा- जाति का डेटा जुटाने का तरीका बताएं

Thu, 26 Nov 2026 05:27 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने जाति जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार और जनगणना निदेशालय से एक हफ्ते में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पेश करने को कहा है। इसमें जाति संबंधी जानकारी जुटाने, सत्यापन करने और व्यक्तिगत डेटा की गोपनीयता बनाए रखने के तरीकों का विवरण देना होगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और जनगणना संचालन निदेशालय से कहा कि वे जनगणना कराने से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपीओस) को एक हफ्ते के भीतर रिकॉर्ड पर रखें। इसमें जाति से जुड़ी जानकारी दर्ज करने और उसे सत्यापित करने के तरीके और सुरक्षा उपाय शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश हुईं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी की इस बात पर ध्यान दिया कि वह अदालत को संबंधित एसओपीओस के बारे में जानकारी देंगी। पीठ ने कानून अधिकारी से एक हफ्ते के भीतर ये विवरण उपलब्ध कराने को कहा।

कोर्ट ने पहले क्या कहा था? 
12 अक्तूबर के अपने आदेश में, पीठ ने सॉलिसिटर जनरल से जनगणना के लिए अपनाई जा रही एसओपीओस को रिकॉर्ड पर रखने को कहा था। साथ ही, यह भी निर्देश दिया था कि केंद्र के 'एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड' और सॉलिसिटर जनरल के कार्यालय को 'पेपर बुक' का पूरा सेट उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


याचिका में क्या है? 
आकाश गोयल की एक याचिका में 14 अगस्त की जनगणना संबंधी अधिसूचना के तहत जाति से जुड़ी जानकारी जुटाने और उसे सत्यापित करने के तरीकों और सुरक्षा उपायों पर चिंता जताई गई है। याचिका में कहा गया है, 'एक उचित रिट, आदेश या निर्देश जारी किया जाए, जिसमें प्रतिवादियों को 14 अगस्त 2026 की अधिसूचना S.O. 4505(E) के आइटम 10 के तहत जाति की जानकारी दर्ज करने और सत्यापित करने के तरीकों और सुरक्षा उपायों को सार्वजनिक करने के लिए कहा जाए। इसमें लागू 'हाउसहोल्ड शेड्यूल' (परिवार अनुसूची) और संबंधित निर्देश शामिल होने चाहिए, साथ ही व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता भी बनी रहनी चाहिए।'

क्या मांग की गई है? 
याचिका में एक पारदर्शी और व्यावहारिक व्यवस्था की मांग की गई है, ताकि सरकारी जाति प्रमाण-पत्रों (जहां भी उपलब्ध हों) के विवरण को दर्ज किया जा सके और सक्षम अधिकारियों के माध्यम से उनकी प्रमाणिकता की जांच की जा सके।

याचिका में जाति संबंधी जानकारी जुटाने और सत्यापित करने के तरीकों, लागू 'हाउसहोल्ड शेड्यूल' और निर्देशों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है, साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रहे।

इसके अलावा, इसमें यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि जनगणना 2027 के दौरान जुटाए गए जाति डेटा को आरक्षण नीतियों को बनाने या उनमें बदलाव करने, अथवा जाति-आधारित कल्याणकारी संसाधनों के आवंटन का एकमात्र आधार नहीं माना जाना चाहिए। जब तक कि कोई पारदर्शी और सत्यापन योग्य प्रोटोकॉल लागू न कर दिया जाए। याचिका में अधिकारियों को यह निर्देश देने पर जोर दिया गया है कि वे अदालत के सामने एक हलफनामा पेश करें, जिसमें प्रस्तावित प्रोटोकॉल और उसे लागू करने के लिए उठाए गए कदमों का विवरण हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें