फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI: घर के काम के लिए सहायक, ड्राइवर और सुरक्षा, रिटायर होने के बाद एनवी रमण को मिलेंगी जिंदगीभर ये सुविधाएं

Sat, 27 Aug 2022 03:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो चुके सीजेआई को मिलने वाली सुविधाओं में संशोधन किया है। संशोधित नियमों का लाभ सभी जीवित पूर्व CJI और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस एनवी रमण(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीफ जस्टिस एनवी रमण सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी जगह जस्टिस यूयू ललित भारत के नए मुख्य न्यायाधीश बने हैं। सेवा में बने रहने के दौरान भारत के सीजेआई को कई सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद सीजेआई को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं, इसकी जानकारी कम लोगों को है। भारत सरकार ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो चुके सीजेआई को मिलने वाली सुविधाओं में संशोधन किया है। संशोधित नियमों का लाभ सभी जीवित पूर्व CJI और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को दिया जाएगा। भारत के पूर्व सीजेआई एनवी रमण को कौन सी सुविधाएं मिलती रहेंगी, आइए जानते हैं...

विज्ञापन

एक चालक, घरेलू सहायक और सचिवीय सहायक 

भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक सेवानिवृत्त होने के बाद भारत के पूर्व न्यायाधीश को घरेलू काम करने के लिए सहायक, एक चालक और एक सहायक सचिव की सुविधा प्रदान की जाएगी।
 

पांच साल तक 24 घंटे सुरक्षा 

सेवानिवृत्त होने के बाद भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश को पांच साल तक 24 घंटे व्यक्तिगत सुरक्षा गार्ड की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उनके आवास पर भी 24 घंटे सुरक्षा तैनात रहेगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को सेवानिवृत्ति की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए चौबीसों घंटे व्यक्तिगत सुरक्षा गार्ड के अलावा अपने आवास पर 24X7 सुरक्षा कवर के हकदार होंगे।

खतरा होने पर उच्च ग्रेड की सुरक्षा

नवीनतम संशोधन के मुताबिक, यदि एक सेवानिवृत्त सीजेआई या शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को पहले से ही खतरे की धारणा के आधार पर "उच्च ग्रेड" सुरक्षा प्रदान की जाती है, तो पहले से प्रदान की गई उच्च ग्रेड सुरक्षा उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी जारी रहेगी।

छह महीने के लिए दिल्ली में आवास 

सेवानिवृत्त सीजेआई को सेवानिवृत्ति की तारीख से छह महीने के लिए दिल्ली में टाइप-VII आवास की सुविधा मिलेगी। टाइप-VII आवास मुख्य तौर पर वे आवास होते हैं, जो उन मौजूदा सांसदों को दिए जाते हैं, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हों। 
 
विज्ञापन

मुफ्ट टेलीफोन सुविधा

भारत के सेवानिवृत्त CJI या एक सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को मुफ्त आवासीय टेलीफोन सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आवासीय टेलीफोन या मोबाइल फोन या फिर ब्रॉडबैंड की प्रतिपूर्ति के रूप में उन्हें  4,200 रुपये प्रति माह की छूट मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें