फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 20 मार्च तक लगी गिरफ्तारी पर रोक

Fri, 06 Mar 2020 01:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर 20 मार्च तक रोक लगा दी है। उन्हें यह राहत 2015 के मामले में दी गई है। जिसमें उनपर गुजरात के वस्त्रापुर में पाटीदार आंदोलन के दौरान कथित हिंसा के आरोप लगे हैं। इससे पहले उनकी गिरफ्तारी पर छह मार्च तक के लिए रोक लगाई गई थी।

विज्ञापन

 

क्या है मामला
पटेल के नेतृत्व वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति ने आरक्षण की मांग को लेकर अहमदाबाद में बड़े पैमाने पर एक रैली की थी। पुलिस ने दावा किया कि इस आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं दी गई थी और इस मामले में लोगों के गैरकानूनी ढंग से एकत्र होने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें