फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के बाद सुप्रीमकोर्ट ने भी आसाराम को दिया बड़ा झटका

Thu, 11 Aug 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
रेप के मामले में जेल में बंद धर्मगुरु आसाराम को हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है। उच्चतम अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले हाईकोर्ट भी इसी हफ्ते उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुका है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर एम्स को एक मेडिकल बोर्ड गठित कर उनके स्वास्थ्य की जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि नाबालिग से रेप के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू लगातार अपने स्वास्थ्य के आधार पर कोर्ट से जमानत देने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह जोधपुर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर जमानत देने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गुहार लगाई थी। गुरुवार को इस मुद्दे पर हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी याचिका भी खारिज कर दी। 

हालांकि कोर्ट ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) से मेडिकल बोर्ड गठित कर दस दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। माना जा रहा है कि आसाराम की जमानत पर इस रिपोर्ट के बाद ही उच्चतम न्यायालय अन्य कोई फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Supreme Court denies interim bail to Asaram Bapu, who is facing rape charges. — ANI (@ANI_news) August 11, 2016 Supreme Court has directed AIIMS to constitute a medical board to evaluate the health condition of Asaram Bapu. — ANI (@ANI_news) August 11, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें