फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के वायनाड चुनाव को रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दो हफ्ते बाद करेगा सुनवाई

Wed, 10 Jun 2020 04:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड में हुए चुनाव को रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह बाद सुनवाई करने का फैसला किया है। यह याचिका केरल सोलर घोटाला मामले के आरोपियों में से एक सरिता नायर ने दायर की है। बता दें कि केरल हाईकोर्ट ने इस याचिका को पहले ही खारिज कर दिया था, जिसके बाद नायर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

विज्ञापन




सरिता का कहना है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि उनका नामांकन पत्र अमेठी के रिटर्निंग अधिकारी ने स्वीकार किया था, जबकि वायनाड में इसे खारिज कर दिया गया। सरिता ने राहुल पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में कई मौकों पर सरिता के पत्रों को अनदेखा किया। सरिता की मांग है कि वायनाड में राहुल के चुनाव को रद्द कर दिया जाए। 

बता दें कि केरल के चर्चित सोलर घोटाले की मुख्य आरोपी सरिता नायर ने राज्य की वायनाड सीट से राहुल गांधी के खिलाफ बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया था। लेकिन, उनके कागजात को रिटर्निंग अधिकारी ने इस आधार पर खारिज कर दिया कि एक अदालत ने उन्हें तीन साल के लिए सौर घोटाला मामले में दोषी ठहराया था और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें