फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों की संख्या पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित 

Wed, 05 Dec 2018 04:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने जेलों में विचाराधीन कैदियों की संख्या पर चिंता जताते हुए इनके खिलाफ चल रहे केसों के जल्द निपटारे के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है। जेलों में बंद कैदियों में 67 फीसदी विचाराधीन हैं। कोर्ट अंडरट्रायल रिव्यू कमेटी को 2019 के शुरुआती छह महीनों में हर महीने बैठक कर केसों की समीक्षा करने को कहा है। 

विज्ञापन


जस्टिस मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ को नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (एनएएलएसए) ने बताया कि पिछले साल 31 दिसंबर तक देश की जेलों में कैदियों की रखने की क्षमता करीब 3.78 लाख थी, जबकि कैदियों की वास्तविक संख्या 4.19 लाख थी। अथॉरिटी ने बताया कि जेलों में बंद ज्यादातर कैदी विचाराधीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें