फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायपालिका पर सवाल उठाने वाले जज के तबादले की सिफारिश

Fri, 18 Oct 2019 04:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अपने आदेश में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को उजागर कर चर्चा में आए पटना हाईकोर्ट के जज राकेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी मद्रास हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 15 अक्तूबर को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। 28 अगस्त को जस्टिस राकेश कुमार ने अपने एक आदेश में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार होने की बात कही थी। इतना ही नहीं जस्टिस कुमार ने अपने आदेश की प्रति को सीजेआई और कॉलेजियम के पास भेजने का भी निर्देश दिया था।

हालांकि बाद में हाईकोर्ट की 11 सदस्यीय पीठ ने जस्टिस कुमार के फैसले को निरस्त कर दिया था। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी वानलुरा दियांगदोह को मेघालय हाईकोर्ट, वकील मोक्ष काजमी और रजनीश ओसवाल को जम्मू एवं कश्मीर और वकील सौमित्रा सैकिया व न्यायिक अधिकारी पृथ्वी ज्योति सैकिया और एस हुकातो स्यू को गुवाहाटी हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज रवि रंजन को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस और राजस्थान हाईकोर्ट के जज मोहम्मद रफीक को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्यन्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें