फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट कोलाजियम: दिल्ली हाईकोर्ट में सात वकीलों की न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश

Fri, 06 May 2022 06:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यायाधीशों की कमी का सामना कर रहे देश के विभिन्न हाईकोर्ट को राहत देने के लिए चार मई को हुई बैठक के अनुसार कोलाजियम ने इससे जुड़े कुछ प्रस्तावों को अनुमति दी है।
विज्ञापन
CJI NV Ramana - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट कोलाजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट में सात अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है। देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाले कोलाजियम ने चार मई को हुई बैठक के अनुसार यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


न्यायाधीश पद के लिए जिन अधिवक्ताओं की सिफारिश की गई है उनमें विकास महाजन, तुषार राव गेडेला, मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा, सचिन दत्ता, अमित महाजन, गौरांग कांठ और सौरभ बनर्जी हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में इस समय 35 न्यायाधीश हैं जबकि इसकी अनुमोदित क्षमता 60 की है।

कोलाजियम ने चार मई को पटना हाईकोर्ट में सात न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नति देने के प्रस्ताव को भी अनुमति दी थी। इसके लिए जिन नामों की सिफारिश की गई है उनमें शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार झा, जितेंद्र कुमार, आलोक कुमार पाण्डेय, सुनील दत्त मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह और चंद्र शेखर झा शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा इस बैठक में सुप्रीम कोर्ट कोलाजियम ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में अधिवक्ता महबूब सुभानी शईक को न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें