सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अपनी बैठक में छह अधिवक्ताओं के पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया है। इसमें, जसमीत सिंह, अमित बंसल, तारा वितस्ता गंजू, अनीश दयाल, अमित शर्मा और मिनी पुष्करणा शामिल हैं।