फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमा कोरेगांव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित किया फैसला

Fri, 11 Jan 2019 03:41 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में चार्जशीट दायर करने के लिए 90 दिन की सीमा बढ़ाने से इनकार कर देने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार द्वारा दाखिल उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें राज्य सरकार ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए और 90 दिन देने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले से ही बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा रखी है और राज्य पुलिस निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे पुलिस ने माओवादियों से लिंक के आरोप में वकील सुरेंद्र गाडलिंग, प्रोफेसर सोमा सेन, सुधीर धावले, महेश राउत और रोमा विल्सन को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें