फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अनोखी पहल, इस सप्ताह 25 जजों को परिवार समेत पिकनिक पर ले जाएंगे

Wed, 08 Jan 2025 11:24 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 25 जजों और उनके जीवनसाथियों को इस सप्ताहांत पिकनिक ट्रिप पर ले जाएंगे। 11-12 जनवरी को यह ट्रिप विशाखापत्तनम और पास की खूबसूरत अराकू घाटी के लिए निर्धारित है।
 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी तरह की पहली और एक दुर्लभ पहल में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 25 जजों और उनके जीवनसाथियों को इस सप्ताहांत पिकनिक ट्रिप पर ले जाएंगे। 11-12 जनवरी को यह ट्रिप विशाखापत्तनम और पास की खूबसूरत अराकू घाटी के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन


मामले में सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य न्यायाधीशों को कठिन न्यायिक वातावरण से हटकर सुकून के साथ विश्राम का अवसर प्रदान करना है। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत मामला होगा और इसमें किसी तरह की कोई आधिकारिक चर्चा नहीं होगी। कोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि यह परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के बारे में है। न्यायाधीशों के साथ उनके जीवनसाथी होंगे, लेकिन उनके बच्चे इसमें शामिल नहीं होंगे।

शीर्ष पांच जजों में चार न्यायाधीश शामिल
सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के शीर्ष पांच जजों में से जस्टिस अभय एस ओका को छोड़कर शेष चार न्यायाधीश सीजेईआई संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हृषिकेश रॉय इस दौरे में शामिल होंगे। जस्टिस ओका पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से इस ट्रिप पर नहीं जा सकेंगे। सूत्रों ने यह भी बताया कि यात्रा के लिए जज और उनके जीवनसाथी अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) भत्ते का उपयोग करेंगे या अपना पैसा खर्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें