फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन पर नीति बनाने तक कई राज्यों में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Sat, 01 Sep 2018 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ सहित कुछ राज्यों द्वारा कचरा प्रबंधन को लेकर नीति नहीं बनाने पर नाराजगी जताई है। शीर्ष अदालत ने इन राज्यों में निर्माण पर तब तक के लिए रोक लगा दी है, जब तक वे पॉलिसी नहीं बना लेते।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने कुछ राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों पर जुर्माना भी लगाया है। पीठ ने कहा कि अगर ये राज्य चाहते हैं कि लोग गंदगी में रहें तो क्या किया जा सकता है। 

पीठ ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तराखंड, चंडीगढ़, महाराष्ट्र सहित कुछ राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों ने कचरा प्रबंधन नियम, 2016 के तहत अब तक कोई नीति नहीं बनाई है। पीठ ने कहा कि दो वर्ष बीत गए हैं, लेकिन कुछ राज्य इस पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। पीठ ने कहा कि यदि राज्य अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते, तो अब तक नीति तैयार कर ली जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें