फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: मृत छात्रा के पिता की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, दोबारा पोस्टमॉर्टम पर रोक लगाने से किया इंकार

Tue, 19 Jul 2022 11:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कल्लाकुरिची के चिन्नासलेम में एक निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को मृत पाई गई थी। छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल पर रहती थी। माना जा रहा है कि उसने तीसरी मंजिल से कूदकर ही अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में 12 वीं की छात्रा की मौत के बाद हिंसा भड़की थी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट छात्रा के पिता की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कल सुनवाई करेगा। हालांकि, कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट मृत छात्रा के पिता की उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हुआ है, जिसके तहत उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में अपनी पसंद के स्वास्थ्य अधिकारी को शामिल करने की मांग की थी। 

13 जुलाई को हुई थी छात्रा की मौत 
दरअसल, कल्लाकुरिची के चिन्नासलेम में एक निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को मृत पाई गई थी। छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल पर रहती थी। माना जा रहा है कि उसने तीसरी मंजिल से कूदकर ही अपनी जान दे दी। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कथित रूप से सामने आया कि छात्रा की मौत से पहले उसके शरीर पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन


17 जुलाई को भड़की थी हिंसा 
स्कूल में छात्रा की मौत के बाद 17 जुलाई को कल्लाकुरिची में हिंसा भड़क गई। हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने 37 स्कूल बसों, कारों और ट्रैक्टरों सहित कुल 67 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस वाहनों सहित 48 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।इस हिंसा में 108 से अधिक घायल हुए। पुलिस ने इस हिंसा में शामिल कुल 120 आरोपियों को पेश किया। 

दो शिक्षकों को भी किया गया है गिरफ्तार 
इस मामले में छात्रा के परिवार वालों ने शिक्षकों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल, सेक्रेटरी समेत तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें