फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: ईवीएम के इस्तेमाल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट तैयार, याचिकाकर्ता ने कहा- संसद से नहीं ली गई थी अनुमति 

Wed, 19 Jan 2022 01:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

याचिकाकर्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 61ए, जो ईवीएम के इस्तेमाल की अनुमति देती है, संसद द्वारा पारित नहीं की गई थी और इसलिए इसे लागू नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावों में बैलेट पेपर की जगह ईवीएम के इस्तेमाल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। यह याचिका वकील एमएल शर्मा की ओर से दायर की गई थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के एक प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली इस याचिका को सूचीबद्ध करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील एमएल शर्मा की दलीलें सुनीं। शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 61ए, जो ईवीएम के इस्तेमाल की अनुमति देती है, संसद द्वारा पारित नहीं की गई थी और इसलिए इसे लागू नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें