फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: ईडी को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, कहा- लोगों के मौलिक अधिकार के बारे में भी सोचे एजेंसी

Fri, 11 Apr 2025 10:59 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला मामले को छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली स्थानांतरित करने की ईडी की याचिका पर नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नसीहत दी कि एजेंसी को लोगों के मौलिक अधिकार के बारे में भी सोचना चाहिए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नसीहत देते हुए कहा कि एजेंसी को लोगों के मौलिक अधिकार के बारे में भी सोचना चाहिए। शीर्ष कोर्ट ने नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला मामले को छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली स्थानांतरित करने की ईडी की याचिका पर नाराजगी जताते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने ईडी से पूछा कि आखिर उसने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत यह याचिका कैसे दायर की, जबकि यह अनुच्छेद निजी व्यक्तियों से संबंधित है। संविधान का अनुच्छेद 32 देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के सांविधानिक संरक्षण से जुड़ा है। यह अनुच्छेद मौलिक अधिकारों का हनन होने की स्थिति में व्यक्ति विशेष को सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपना मामला पेश कर इन अधिकारों को बहाल करवाने का अधिकार देता है।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'हर मामले की जांच सीबीआई को सौंपना सही नहीं', अदालत ने खारिज किया हाईकोर्ट का आदेश
विज्ञापन


पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल को याचिका वापस लेने की दी अनुमित
पीठ के सवाल पूछने पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगते हुए कहा कि ईडी के भी मौलिक अधिकार हैं। इसी पर पीठ ने कहा, यदि ईडी के पास मौलिक अधिकार है तो उसे लोगों के मौलिक अधिकार के बारे में भी सोचना चाहिए। हालांकि पीठ ने राजू को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SC Updates: गंगा किनारे अतिक्रमण पर सुप्रीम चिंता, केंद्र-बिहार से पूछा- अवैध निर्माण हटाने को क्या कदम उठाए

ईडी का दावा- पूर्व आईएएस अधिकारी ने अग्रिम जमानत का दुरुपयोग किया
ईडी ने पिछले साल दावा किया था कि पूर्व आईएएस अधिकार अनिल टुटेजा ने इस घोटाले में छत्तीसगढ़ में उसे मिली अग्रिम जमानत का दुरुपयोग किया था। जांच एजेंसी ने हाल में दावा किया था कि छत्तीसगढ़ के कुछ सांविधानिक पदों पर बैठे लोग नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले के कुछ आरोपियों को न्यायिक राहत दिलाने के लिए वहां के एक हाईकोर्ट जज के संपर्क में हैं। इसी आधार पर ईडी ने धन शोधन निवारक कानून के तहत चल रहे मामले को छत्तीसगढ़ से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की थी और कुछ आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज करने का भी आग्रह किया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें