सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने
CJI दीपक मिश्रा को चिट्ठी लिखकर फुल कोर्ट मीटिंग बुलाने की मांग की है। यह चिट्ठी जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस मदन लोकुर ने लिखी है। इसमें कहा गया है कि हमें संस्थानिक मुद्दों और अदालत के भविष्य पर विचार करने की जरूरत है लेकिन चीफ जस्टिस ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है।
आपको बता दें कि सोमवार सुबह रुटीन चाय मीटिंग में भी जस्टिस गोगोई और जस्टिस लोकुर ने यह मुद्दा उठाया था। 9 अप्रैल को जस्टिस कुरियन जोसफ ने भी CJI को चिट्ठी लिखकर कॉलेजियम की सिफारिशों पर सरकार के रवैये पर कदम उठाने को कहा था।
गौरतलब है कि हालही में विपक्षी दल CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाये थे। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इसे खारिज कर दिया था।
जनवरी में भी
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जे. चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है, अगर ऐसा चलता रहा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।