पैरों में गिरकर अम्मा का अभिनंदन करता समर्थक
- फोटो : ANI
तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में एआईडीएमके की जयललिता ने डीएमके प्रमुख करुणानिधि को हरा दिया है और कुल 234 सीटों में से 126 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जीतने के बाद जयललिता ने कहा- 'मैं आखिरी सांस बाकी रहने तक लोगों की सेवा करूंगी।' यूं तो हर नेता खुद को जनता का सेवक कहता है, लेकिन वास्तविकता की दुनिया इन आदर्शों से परे है। इसका एक उदाहरण तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीतीं जयललिता भी लग रही हैं।
जीत की बधाई देने के लिए उनके घर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिस तरह किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगती है और उसे संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों की जरूरत पड़ती है, कुछ ऐसा ही महौला था जयललिता के घर पर भी। और हो भी क्यों ना? लोगों की चहेती अम्मा जो जीती हैं। लोग लाइन लगाकर अम्मा के दर्शन कर रहे हैं और उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट कर रहे हैं।
यहां तक तो किसी की लोकप्रियता समझ में आती है, लेकिन इसके आगे जो वहां हो रहा था, उससे अम्मा दुनिया के सामने अम्मा की एक ऐसी छवि बन रही है, जिसे आमतौर पर सामंतवादी परंपरा माना जाता है। एएनआई के वीडियो में अम्मा के समर्थक उनके दर्शन करके पैर छूने के लिए लाइन में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। पैर छूने के लिए समर्थक अम्मा के पैरों में अपना सिर रखकर उनका अभिनंदन कर रहे हैं, लेकिन जयललिता का हाथ उन्हें आशीर्वाद देने के लिए भी उनके सिर पर नहीं आया।
WATCH: Jayalalithaa's supporters congratulate her on victory in Tamil Nadu Assembly #Election2016https://t.co/SkFaYSxZ7t
— ANI (@ANI_news) May 19, 2016