फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मोस की बिक्री शुरू: फिलीपींस की नौसेना को बेची जाएगी सुपरसोनिक मिसाइल, 37 करोड़ डॉलर का करार

Fri, 28 Jan 2022 12:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India Philippines BrahMos deal : ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेज गति यानी 4321 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मार करने में सक्षम है। फिलीपींस ने ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीदी को लेकर भारत से 37.50 करोड़ डॉलर का करार किया है।
विज्ञापन
भारत—फिलीपींस ब्रह्मोस करार पर शुक्रवार को दस्तखत किए गए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय तक हथियार आयातक देश रहा भारत अब शस्त्रों का बड़ा निर्यातक बनने जा रहा है। इस दिशा में बड़ा करार फिलीपींस से किया गया है। फिलीपींस की नौसेना के लिए भारत ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल बेचेगा। ब्रह्मोस मिसाइल निर्यात के लिए यह पहला विदेशी ऑर्डर है। 

विज्ञापन


ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेज गति यानी 4321 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मार करने में सक्षम है। फिलीपींस ने ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीदी को लेकर भारत से 37.50 करोड़ डॉलर (2,812 करोड़ रुपये) का करार किया है। शुक्रवार को सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस करार पर दस्तखत किए। इस महत्वपूर्ण करार पर हस्ताक्षर के वक्त ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंडिया के सीईओ अतुल डी राणे, डिप्टी सीईओ संजीव जोशी, ले. कर्नल आर. नेगी और प्रवीण पाठक मौजूद थे। 

चीन के आक्रामक रवैये को झेल रहे फिलीपींस ने भारत के साथ दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खरीदी का करार कर चीन को झटका दिया है। सूत्रों का कहना है कि डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) और ब्रह्मोस एयरोस्पेस इस मिसाइल का मित्र देशों को निर्यात करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। डीआरडीओ ने हाल ही में अमेरिका के साथ मेड इन इंडिया रडार का सौदा भी किया था। भारत को अन्य मित्र देशों से भी मिसाइल प्रणाली के ऑर्डर जल्द मिलने की उम्मीद है क्योंकि कुछ और देशों के साथ भी इसे लेकर सौदेबाजी अंतिम दौर में है। इस मिसाइल की क्षमताओं में वृद्धि हुई है और कई आधुनिक विशेषताओं से लैस किया गया है। चीन का एक और पड़ोसी देश वियतनाम भी भारत से यह मिसाइल सिस्टम खरीद सकता है। 
विज्ञापन


चीन को झटका 
फिलीपींस को आंखें दिखा रहे चीन को इस सौदे से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ फिलीपींस के अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में ब्रह्मोस मिसाइल को फिलीपींस अपने तटीय इलाकों में तैनात कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें