फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सुनेत्रा पवार पहुंची मोदीबाग, शरद पवार से मुलाकात की अटकलें; बीते दिन भुजबल भी मिले थे

Tue, 16 Jul 2024 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता उदय सामंत ने कहा कि अगर सुनेत्रा पवार ने आज शरद पवार से मुलाकात की है, तो केवल वही इस पर टिप्पणी कर सकती हैं, लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
सुनेत्रा पवार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को पुणे के मोदीबाग इलाके का दौरा किया। इसी इलाके में एनसीपी संस्थापक शरद पवार का घर है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने अपने पति अजित पवार के चाचा से मुलाकात की है। एनसीपी पदाधिकारी सूरज चव्हाण ने कहा कि सुनेत्रा पवार आज उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बहन से मिलने मोदीबाग गईं। मोदीबाग पुणे की सबसे प्रतिष्ठित आवासीय परियोजनाओं में से एक है।

विज्ञापन


इससे पहले अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की थी। इसके एक दिन बाद ही सुनेत्रा यहां पहुंचीं। इसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। इस बीच भुजबल ने कहा कि शरद पवार पवार परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। इसलिए अगर उन्होंने उनसे मुलाकात की है, तो मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता उदय सामंत ने कहा कि अगर सुनेत्रा पवार ने आज शरद पवार से मुलाकात की है, तो केवल वही इस पर टिप्पणी कर सकती हैं, लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन


इससे पहले  भुजबल ने सोमवार को शरद पवार के मुंबई आवास पर उनसे मुलाकात के बाद मीडिया से कहा था कि मैंने पवार साहब से कहा कि वे वरिष्ठ राजनेता हैं और मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में ही राज्य सरकार ने ओबीसी को आरक्षण दिया था। अब चूंकि राज्य में माहौल तनावपूर्ण है, इसलिए उन्हें इसे रोकने के लिए पहल करनी चाहिए। मराठों और ओबीसी के बीच तीखी खाई है। इसे पाटना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें