दिल्ली कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में होटल लीला पैलेस के सील सुइट नंबर 345 की डैमेज रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी थी जिनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर पर विरोधियों ने तीखे हमले किये थे।
इस मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। स्वामी ने अपनी जनहित याचिका में सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच अदालत की निगरानी में करवाने की गुहार लगाई थी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से इस मामले की दोबारा जांच की मांग भी की थी ।
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने यह आरोप लगाया था कि पुष्कर की मौत जनवरी 2014 में हुई थी और FIR 2015 में रजिस्टर की गई। वहीं स्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने किसी भी प्रकार की विजिलेंस जांच नहीं की और न ही कोई कमेटी बनाई।इस मामले में कई चौकानें वाली बातें सामने आई थीं। उस दिन उनके होटल के फ्लोर का सीसीटीवी भी खराब था।