सुमित्रा महाजन ने अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की नसीहत दे डाली
- फोटो : Loksabha
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की नसीहत दे डाली है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अगर वे निजी स्कूलों की फीस नहीं भर पा रहे हैं तो अपने बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूल में करवाएं।
उन्होंने यह बात शनिवार को इंदौर में अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों से कही। सुमित्रा का यह बयान अभिभावकों के जख्मों पर नमक की तरह था। आपको बताते चले कि सीए एसोसिएशन और इंदौर पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य शनिवार को सुमित्रा महाजन के पास निजी स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। पर अभिभावकों की मदद करने या सांत्वना देने के बजाय उल्टा उन्हें बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की नसीहत दे दी।
लोकसभा अध्यक्ष की नसीहत से गरीब बच्चों के अभिभावक काफी दुखी हैं। पूर्व संभागीय संयुक्त संचालक केके पांडे ने कहा कि निजी स्कूलों के संबंध में हमने एक ड्राफ्ट तैयार किया है। हमारी मांग है कि इसी के हिसाब से फीस तय की जानी चाहिए।